90 के दशक में रवीना टंडन और अक्षय कुमार की जोड़ी को फिल्मी पर्दे पर खूब पसंद किया जाता था. बौलीवुड में एक लंबा सफर तय करने वाले एक्टर अजय देवगन और एक्ट्रेस रवीना टंडन ने कई हिट फिल्मों में साथ काम किया. एक साथ कई फिल्में करते करते पर्दे के बाहर भी इन दोनों की जोड़ी बन गई. रवीना, अजय देवगन को लेकर काफी सीरियस थीं और एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि अजय ने उन्हें धोखा दिया है.

इन दोनों की लव स्टोरी उन दिनों खबरों को हिस्सा थी लेकिन हैरी बावेजा की फिल्म ‘दिलवाले’ से रवीना और अजय के रिश्तों के बीच खटास की शुरुआत हुई. ऐसा माना जाता है कि अजय देवगन एक्ट्रेस करिश्मा कपूर को डेट कर रहे थे जो रवीना को बिल्कुल भी पसंद नहीं था.

रवीना ने एक इंटरव्यू में अजय देवगन द्वारा उन्हें धोखा देने और लव लेटर लिखने का आरोप लगाकर सनसनी मचा दी जिसका जवाब अजय ने उन्हें बेनकाब करने की धमकी दे कर दिया था.

रवीना ने करिश्मा को टारगेट करते हुए उन्हें कई फिल्मों से निकलवाने का आरोप भी लगाया था. इन दोनों के बीच बढ़ते विवाद को देखते हुए अजय देवगन ने भी रवीना से दूरी बना ली थी.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...