‘आशिकी 2’ से चर्चित होने वाली अभिनेत्री श्रद्धा कपूर आज शीर्ष अभिनेत्रियों में मानी जाती हैं. वह हर फिल्म को कामयाब देखना चाहती हैं पर कई बार उनकी सोच और फिल्म का चयन गलत हो जाता है. वह हर फिल्म को चुनौती समझती हैं और उसे करने में अपनी पूरी मेहनत लगाती हैं. इन दिनों वह ‘रॉक ऑन 2’ के प्रमोशन पर हैं. बहुत ही सहज अंदाज में वह सामने आईं, आइये जाने क्या कहा श्रद्धा ने अपनी बातचीत में.

प्र. इस फिल्म के ज़रिये आप एक गायिका के रूप में उभर रही हैं, कितनी खुश हैं?

यह अचानक हुआ कि मुझे एक सिंगर की भूमिका मिली. चरित्र और स्क्रिप्ट की मांग थी कि मैं फिल्म के सारे गाने खुद गाऊं. वह मैंने गाए. इसके अलावा मेरा सपना भी था, क्योंकि मैंने पहली फिल्म रॉक ऑन अपने माता-पिता और भाई के साथ देखी थी. उस समय फ़िल्मी अंदाज़ में कहा था कि इसके सीक्वल में मैं ही काम करुंगी. पिता ने कहा था कि ठीक है अगर बनी तो तुम काम करना. वैसा ही हुआ और मैं बहुत खुश हूं.

प्र. फरहान के साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा?

फरहान एक अच्छे कलाकार हैं, उनके साथ काम करने का अच्छा अनुभव रहा. उनके साथ काम करते हुए बहुत सारी अभिनय की बारीकियां मैंने सीखी हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...