अक्षय कुमार और कटरीना कैफ की जोड़ी ने बॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्में दीं. बता दें कि इसी साल इन दोनों की फिल्म ‘नमस्ते लंदन’ ने 10 साल पूरे किए हैं और इस कमाल की फिल्म को लोग आज भी देखतें हैं और खूब एन्जॉय करते हैं.
कई प्रशंसक तो ऐसे भी हैं, जिन्होंने इस फिल्म को 2 से 4 बार और इससे भी ज्यादा बार देखा है. लोगों को इस फिल्म के डायलोग तक अपनी जुबान पर याद हैं. मगर इस फिल्म से जुड़ी कुछ बातें ऐसी हैं, जो बहुत ही कम लोग जानते हैं.
हम आपको बता देना चाहते हैं कि इस फिल्म का सबसे बड़ा और इंट्रेस्टिंग फैक्ट यह है कि इस फिल्म से सुपरस्टार सलमान खान का भी गहरा कनेक्शन है.
आइये, हम आपको रुबरू कराते हैं नमस्ते लंदन से जुड़ी कुछ अनसुनी बातों से...
कटरीना नहीं प्रियंका थीं, पहली पसंद
इस फिल्म के लीड रोल के लिए पहले अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को चुना गया था. प्रियंका ने इससे पहले अक्षय के साथ अंदाज, ऐतराज और वक्त जैसी फिल्मों में काम किया था और इनकी जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था. लेकिन देखिए सलमान के कनेक्शन्स की वजह से प्रियंका को इस फिल्म से हाथ धोना पड़ा.
सलमान खान का फिल्म से कनेक्शन
