अरबाज खान ने बेटे अरहान खान इन दिनों पोडकास्ट ‘दम बिरयानी’ की होस्टिंग कर रहे हैं. यह एक ऐसा  शो है जहां पर बातचीत होती है. शो के दौरान  अरबाज खान ने बताया कि बड़े भाई सलमान खान के साथ उनकी ज्यादा बात नहीं होती है.

दोनों भाइयों के साथ संबंधों को लेकर उन्होंने बताया कि वो लोग आपस में ज्यादा बात नहीं करते हैं लेकिन मुश्किल के समय साथ खड़े रहते हैं और एक दूसरे के बहुत करीब हैं.

अरबाज ने बताया कि जब हम छोटे थे तो एक दूसरे के साथ रहते थे लेकिन काम करने लगे तो घर से बाहर निकले और हम लोगों में से एक सलमान ही हैं जिन्होंने शादी नहीं की.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arbaaz Khan (@arbaazkhanofficial)


उन्होंने बताया कि मूल बात यह है कि सलमान और अरबाज ज्यादा मिलते भी नहीं हैं और बात भी नहीं करते हैं लेकिन जब सलमान को एहसास होता है कि कोई परेशानी में है तो फिर वो अरबाज हो, सोहेल हो या फिर कोई और वो हमेशा मदद करने के लिए तैयार रहते हैं.

वर्क फ्रंट की बात करे तो अरबाज ने हाल ही में फिल्म फरे में काम किया था जिसे बहन अलवीरा और सलमान खान ने प्रड्यूस किया है. वो जल्द ही ‘फिल्म’ श्रीदेवी बंग्लो में कैमियो रोल करेंगे.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...