Salman Khan : 100 से भी अधिक फिल्म कर चुके अभिनेता सलमान खान किसी परिचय के मोहताज नहीं, उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से अधिकतर सुपरहिट फिल्में दी है, लेकिन पिछले कुछ सालों से अभिनेता सलमान खान की फिल्में लगातार फ्लौप हो रही है. दो साल पहले दिवाली पर रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ भी अपने बजट के बराबर घरेलू बौक्स औफिस पर कमाई नहीं कर सकी थी. नतीजतन यशराज फिलम्स के स्पाई यूनिवर्स में प्रस्तावित सलमान खान की शाहरुख खान के साथ निर्माणाधीन फिल्म ‘टाइगर वर्सेज पठान’ अनिश्चितकाल के लिए टाल दी गई.

लचर अभिनय

जानकारों की मानें, तो सलमान खान की फिल्में न चलने की मुख्य वजह इन फिल्मों में सलमान खान के लचर अभिनय के साथसाथ फिल्म के तमाम दृश्यों में उनके डुप्लीकेट की मौजूदगी को भी ठहराया जा रहा है. ये बात अब मुंबई फिल्म जगत मे किसी से छुपी नहीं है कि सलमान खान की फिल्मों में बीते कुछ साल से उनकी जगह उनके डुप्लीकेट को लेकर शूटिंग की जा रही है. सलमान इन फिल्मों के दृश्यों में बस वहीं नजर आते हैं, जहां उनका चेहरा दिखना जरूरी हो. कुछ फिल्मों के स्पेशल अपीयरेंस, तो उनके डुप्लीकेट ने ही शूट किए, जबकि फिल्म में नाम सलमान खान का गया. ऐसी एक फिल्म आनंद एल राय की ‘जीरो’ भी बताई जाती है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...