सलमान खान और विवादों का पुराना नाता रहा है. सलमान ने 'सुल्तान' की शूटिंग के दौरान बेतुका बयान देकर एक फिर सुर्ख‍ियों में आ गए हैं. सलमान के इस बयान को लेकर बॉलीवुड में खलबली सी मच गई है. कुछ सलमान के साथ हैं तो कुछ विरोध में उतर गए हैं.

जानिए 'हम आपके हैं कौन' में सलमान की भाभी बनीं रेणुका शहाणे ने सलमान खान को क्या कहा.

रेणुका शाहणे

रेणुका शहाणे ने सलमान खान को इंसानियत दिखाने की सलाह दी है. उन्होंने लिखा कि एक रेप पीड़िता जीवन भर उस दर्द को सहती है. Be human please!

कौन कर रहा है सलमान का बचाव और किसने तोड़ी है चुप्पी...

सोनाली बेंद्रे

काले हिरण श‍किर में सलमान के साथ सोनाली का नाम भी सामने आया था. सलमान की निंदा करते हुए सोनाली ने ट्वीट किया कि रेप पर ऐसा बयान देना सही नही है, हैशटैग रिस्पेक्ट वूमैन.

सिंगर सोना महापात्रा

सिंगर सोना महापात्रा ने सलमान खान पर निशाना साधते हुए एक ट्वीट किया. इस ट्वीट को लेकर सल्लू भाई के फैन्स सोनम को भद्दी ट्वीट्स करने लगे. सोना महापात्रा ने ट्वीट किया, 'महिला को पीटा, लोगों पर गाड़ी चढ़ाई, जानवर मारा और उसके बावजूद देश के हीरो. ये गलत है. भारत ऐसे फैन्स से भरा पड़ा है.'

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...