यह चर्चा जोरों पर है कि जूनियर बी की जिंदगी में किसी और म‍हिला की एंट्री हो गई है. यहां बात हो रही है अभिषेक बच्‍चन (Abhishek Bachchan) और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रैंड  निमरत कौर की. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो अमिताभ बच्‍चन के लाडले बेटे अभिषेक बच्‍चन और बहू ऐश्‍वर्या राय कई महीनों से अलग रह रहे हैं. कुछ मौकों पर पूरा परिवार यानी अमिताभ बच्‍चन, जया बच्‍चन, इनकी बेटी श्‍वेता बच्‍चन और पति निखिल, बेटा अगस्‍त्‍य और बेटी नव्‍या भी साथ नजर आए लेकिन प‍रिवार की बहू कहीं नजर नहीं आई.

https://youtube.com/shorts/RCiAPw4ie5w

अभिषेक और ऐश्‍वर्या के तलाक की खबरें भी कई बार आई लेकिन अभिषेक ने अपनी उंगुली में इंगेजमेंट की अंगूठी दिखा कर बोलने वालों का मुंह चुप करा दिया. लेकिन अब ‘पत‍ि पत्‍नी और वो’ की तर्ज पर अभिषेक-ऐश्‍वर्या की तलाक की कहानी में नया ट्विस्‍ट आ गया है. इस कपल के रिश्‍ते में निमरत कौर को ‘वो’ बनाया गया है.

जूनियर बच्‍चन और निमरत कौर ने मूवी दसवीं में साथ काम किया था, इसमें वे पतिपत्‍नी के रोल में दिखे थे. इंटरनेट पर तो एआई से क्रिएट की हुई इमेज वायरल हो रही है, जिसमें निमरत कौर के मांग में सिंदूर लगा है और वह फोटो में अभिषेक के साथ नजर आ रही हैं. जबसे ऐश्‍वर्या के फैंस को यह खबर मिली कि अभिषेक और निमरत के बीच ‘कुछ चल रहा है’, तबसे निमरत की ट्रोलिंग शुरू हो गई. इधर निमरत कौर का वह पोस्‍ट वायरल हो रहा है जिसमें अमिताभ बच्‍चन के भेजे हुए फ्लावर बुके और लिखा पत्र नजर आ रहा है. हालांकि यह बहुत ही पुराना पोस्‍ट है जो अभी वायरल हो रहा है. इस बीच निमरत कौर का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जो साल 2016 का बताया जा रहा है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...