करण जौहर के सेलेब्रिटी टॉक शो 'कॉफी विद करण' के पांचवें सीजन की शुरुआत बेहद अच्छी रही. शो के पहले गेस्ट शाहरुख खान और आलिया भट्ट थे. करण ने शाहरुख और आलिया से उनके पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कई सवाल पूछे, जिनका उन्होंने पूरी इमानदारी से जवाब दिया. शो के अगले एपिसोड में अक्षय कुमार अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ काफी पीते नजर आएंगे.

'कॉफी विद करण' में करण के सवालों पर गेस्ट सेलेब्रिटी बगले झांकते नजर आते हैं. लेकिन ट्विंकल और अक्षय ने करण से ऐसे-ऐसे सवाल पूछे कि उनकी बोलती बंदा हो गई. करण के पास इन सवालों का कोई जवाब ही नहीं था.

ट्विंकल ने रैपिड फायर राउंड में करण जौहर को क्लीन बोल्ड कर दिया. उन्होंने करण से पूछा, 'सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान में से सबसे कूल कौन है?' इसके बाद ट्विंकल ने सीधे करण की दुखती रग पर हाथ रख दिया. उन्होंने पूछा, 'आप एक और खान, फवाद खान को क्यों नहीं लेते हैं?' ट्विंकल के इन सवालों पर पहले तो करण मुस्कुराए और फिर कहां कि वह क्लीन बोल्ड हो चुके हैं यानि करण के पास इन सवालों का कोई जवाब नहीं था. ऐसे में करण जौहर के चेहरे के भाव देखने वाले थे.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...