Madhuri Dixit : माधुरी दीक्षित नेने और सलमान खान की जोड़ी 'हम आपके हैं कौन' की सफलता के बाद सबसे खूबसूरत जोड़ी के रूप में मानी जाती है. अगर पर्सनल जिंदगी की बात करें तो औफ स्क्रीन हो यह औन स्क्रीन सलमान खान और माधुरी दीक्षित एक दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं और हमेशा एकदूसरे के साथ फिल्में करने के लिए भी तैयार रहते हैं.
'हम आपके हैं कौन' के अलावा सलमान खान और माधुरी दीक्षित की जोड़ी फिल्म साजन और दिल तेरा आशिक में भी एक साथ नजर आई. सलमान माधुरी की जोड़ी को अपार लोकप्रियता मिलने के बावजूद हम साथ साथ हैं के लिए डायरेक्टर ने माधुरी दीक्षित को फिल्म में लेने के लिए ना बोल दिया. इस फिल्म के डायरेक्टर सूरज बड़जात्या ने इस फिल्म से जुड़ी कास्टिंग को लेकर दिलचस्प किस्सा सुनाया.
सूरज बड़जात्या के अनुसार जब वह फिल्म हम साथ साथ हैं की कास्टिंग कर रहे थे उस वक्त माधुरी दीक्षित इस फिल्म में काम करना चाहती थी और उन्होंने अपनी यह इच्छा सूरज बड़जात्या के सामने भी रखी. डायरेक्टर के अनुसार 'हम साथ साथ हैं' में जितने भी किरदार थे वह माधुरी दीक्षित के लोकप्रियता और टैलेंट के हिसाब से सही नहीं थे. क्योंकि माधुरी दीक्षित जो रोल करना चाहती थी वह उनकी काबिलियत के हिसाब से बहुत छोटा और ऐसा सही नहीं था.
