रियलिटी शो 'नच बलिए 9' में बतौर कपल नजर आने वाले फैजल खान और मुस्कान का ब्रेकअप हो गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुस्कान ने फैजल पर चीटिंग का आरोप लगाया है. ऐसी खबरें आई थीं कि फैजल ‘चंद्रगुप्त मोर्य’ की सीनियर एक्ट्रेस स्नेहा को डेट कर रहे हैं. जिसे लेकर फैजल ने इन सब आरोपों पर अपना रिएक्शन दिया है. आइए आपको बताते हैं क्या कहा फैजल ने...
रिलेशन को दूसरा मौका देना चाहते थे फैजल
फैजल ने एक इंटरव्यू में कहा, शो में आने से पहले हमारे बीच बहुत लड़ाइयां हुई थी, लेकिन तब हम अलग नहीं हुए थे. मैं अपने रिलेशन को दूसरा मौका देना चाहता था. फैजल ने आगे कहा, मुस्कान मुझसे हर छोटी-छोटी बात पर लड़ती थी. मैं इन सबसे काफी परेशान था.
ये भी पढ़ें- YRKKH: क्या ‘कायरव’ की खातिर फिर राजस्थान में शाही शादी करेंगे ‘कार्तिक-नायरा’?
चीटिंग के आरोपों पर बोले फैजल
View this post on Instagram
