सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' जहां टीआरपी के चार्ट में नं 1 पर आकर फैंस का दिल जीत रही है तो वहीं गणेश चतुर्थी के शुरू होने के साथ शो के भी 3000 एपिसोड़ पूरे हो चुके हैं, जिसका जश्न शो की स्टारकास्ट से लेकर सेट की टीम ने बप्पा का स्वागत करके मनाया, जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. आइए आपको दिखाते हैं ये रिश्ता के सेलिब्रेशन की खास फोटोज...

'कायरव' ने शेयर की ये फोटोज

सीरियल के सेट पर 'कायरव' का किरदार निभाने वाले चाइल्ड आर्टिस्ट तन्मय ऋषि भी मौजूद थे, जिन्होंने इस फोटोज को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है.

ये भी पढ़ें- Nach Baliye 9: आखिर इस कंटेस्टेंट ने क्यों मारा एक्स को चांटा

'नायरा' भी नहीं हैं पीछे

अब 'कायरव' सेट से फोटो डाले और उनकी औनस्क्रीन मां 'नायरा' यानी शिवांगी जोशी फोटोज न खीचें और शेयर न करें ऐसे नही हो सकता. जी हां इस फोटोज को शिवांगी ने शेयर किया है.

डबल सेलीब्रेशन की फोटोज हुई वायरल

ye-rishta-team

इस फोटोज से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के प्रोड्यूसर्स ने पहले से ही डबल सेलीब्रेशन का प्लान बनाया था. हम ऐसा इसलिए कह रहे है कि इस सीरियल ने कुछ दिन पहले ही 3000 एपिसोड पूरे किए है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...