बीते दिनों बौलीवुड की पौपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ की रोहन प्रीत संग शादी काफी सुर्खियों में रही थीं. वहीं दोनों के हनीमून की फोटोज ने भी फैंस के बीच काफी हलचल मचाई थी. हालांकि इस बार रोहनप्रीत का नेहा कक्कड़ के भाई टोनी संग एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों लड़ते नजर आ रहे हैं. आइए आपको बताते हैं क्या है मामला...

गाने को लेकर हुई लड़ाई

सिंगर नेहा कक्कड़ और उनके भाई टोनी कक्कड़ का नया गाना 'शोना शोना' (Shona Shona) रिलीज हुआ है, जिसमें बिग बौस 13 के फेमस कंटेस्टेंट शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला नजर आ रहे हैं. जहां गाना सोशलमीडिया पर धूम मचा रहा है तो वहीं नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) के पति रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) भी दिन रात इसी गाने को गुनगुनाते नजर आ रहे हैं. इसी बीच गाने के चलते उनके और टोनी कक्कड़ के बीच लड़ाई भी होती नजर आई.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tony Kakkar (@tonykakkar)

वीडियो हुआ वायरल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rohanpreet Singh (@rohanpreetsingh)

नेहा के पति रोहनप्रीत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो नेहा कक्कड़ की फोटो को देखकर उन्हें याद करते नजर आ रहे हैं. वहीं बैकग्राउंड में टोनी कक्कड़ का 'शोना शोना' गाना बज रहा है. इसी बीच टोनी कक्कड़ रोहनप्रीत को देख रहे हैं लेकिन अगले ही पल वो उनसे उनका फोन छीनने नजर आ रहे हैं, जिसमें नेहा की फोटो है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...