New Year Resolution: कलर्स के 'मन्नत हर खुशी पाने की' की आयशा सिंह ने बताया, “जैसे कि हम 2025 को अलविदा कह रहे हैं, शुक्रगुजार होने के लिए बहुत कुछ है. दर्शकों ने 'मन्नत हर खुशी पाने की' को बहुत प्यार दिया है और यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है. मैं इस बात को ले कर उत्साहित हूँ कि लीप के बाद के ट्रैक में दर्शकों को और क्याक्या शौक और ट्विस्ट आने वाले हैं. जहां औनस्क्रीन मन्नत अपने मां वाले दौर में आ गई है, वहीं मैं पर्सनली पहले से कहीं ज्यादा अपने सेल्फ केयर वाले दौर में हूं."

वे कहते हैं,"मुझे लगता है कि हम सभी को अपने लिए समय देना चाहिए और अपनी फिजिकल और मैंटल हैल्थ पर ध्यान देना चाहिए. उम्मीद है कि 2026 में हम जिंदगी की छोटीछोटी खुशियों को अपनाएंगे और बड़ी पिक्चर पर भी फोकस रखेंगे. मैं सभी को नए साल की बहुतबहुत शुभकामनाएं देती हूं.”

कलर्स के 'मंगल लक्ष्मी' में मंगल का किरदार निभाने वाली दीपिका सिंह ने बताया, “यह साल मेरी जिंदगी का एक असली टर्निंग पौइंट जैसा लगता है, जिस में ऐसे पल आए जिन्हें मैं हमेशा याद रखूंगी. 'मंगल लक्ष्मी' को मिले अपार प्यार से मुझे बहुत हिम्मत मिली है और इस रोल के लिए दादासाहेब फाल्के अवार्ड मिलना एक ऐसा मील का पत्थर है, जिसे मैं हमेशा गर्व से याद रखूंगी. यह एक ऐसा साल भी था जिस ने मुझे सच में परखा और मजबूत बनाया.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...