बौलीवुड हो या टीवी इंडस्ट्री, रिश्ते टूटना एक ट्रैंड बन गया है. हाल ही में खबर थी कि टीवी एक्टर आमिर अली और उनकी वाइफ अलग होने वाले हैं, जिससे उनके फैंस को बहुत दुख हुआ था. वहीं अब एक और बौलीवुड एक्टर का रिश्ता टूटने वाला है. बीते दिनों से बौलीवुड में प्रतीक बब्बर (Prateik Babbar) की शादी सुर्खियों में है. आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला...

लंबे समय से एक दूसरे से दूर हैं ये कपल

खबरें हैं कि सान्या (Sanya Sagar) सागर और प्रतीक बब्बर (Prateik Babbar) एक दूसरे से लम्बे समय से नहीं मिले है, जिसके कारण दोनों के बीच कड़वाहट दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है. वहीं हाल ही में सान्या सागर (Sanya Sagar) के प्रतीक बब्बर के घर होने वाली होली पार्टी में और राज बब्बर के एनिवर्सरी पार्टी में न दिखने के कारण यह अंदाजा सही माना जा रहा है कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है.

 

View this post on Instagram

 

to my brand new #warrior #queen.. happy women’s day to this absolute #fire #bombshell.. i happen to have the privilege of calling my wife!.. i love you wifey boss! @pynkmoss ?❤️

A post shared by prateik babbar (@_prat) on

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...