Film Promotion : बौलीवुड के बहुत से कलाकार आजकल अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए प्रेस कौन्फ्रेंस और सोशल मीडिया का सहारा लेते हैं. उन्हें लगता है इससे उनकी फिल्में दर्शकों तक पहुंच जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं होता. दिखावे का प्रेस कौन्फ्रेंस और रियलिटी शो तक पब्लिसिटी करने से फिल्म को किसी प्रकार की माइलेज नहीं मिलती. यही वजह है कि बौलीवुड के कई कलाकार, प्रेस कौन्फ्रेंस कर फिल्म के हिट होने का इंतजार करते हैं और अंत में फिल्म फ्लौप हो जाती हैं, क्योंकि दर्शकों को पता ही नहीं चलता है कि फिल्म कब आई और कब गई.

आज के अधिकतर बड़ेबड़े फिल्मों के कलाकार चाहे शाहरुख खान हो या सलमान खान या आमिर खान सभी आर्टिस्ट और निर्देशक आजकल वैसे ही नियमों को अपनाते जा रहे हैं. यही वजह है कि उनकी अधिकतर फिल्में फ्लौप हो रही हैं, क्योंकि दर्शकों को फिल्म की सही कहानी का पता नहीं चलता, प्रेस कौन्फ्रेंस के दौरान जो बातें सार्वजनिक तौर पर कही जाती है, उसे दर्शक फिल्मों में नहीं देख पाते और हौल खाली रहते है. केवल फोटोग्राफर की मारा मारी वाली भीड़ और हजारों की संख्या में क्लिक, किसी फिल्म को प्रमोट नहीं कर सकती, क्योंकि बिना कंटेन्ट के ये फोटोग्राफ किसी काम की नहीं होती.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...