Priyanka Chopra : ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा बीते दिनों भारत अपने पति और बेटी के साथ आई हुई थी, लेकिन अब घर लौट चुकी हैं और फिर से काम कर रही है. एक रिपोर्ट के अनुसार 41 साल की दीवा की प्रोडक्शन कंपनी पर्पल पेबल पिक्चर्स और बैरी एवरिच के मेलबार एंटरटेनमेंट ग्रुप की फीचर डौक्यूमेंट्री फिल्म 'बौर्न हंग्री' की प्रोडक्शन टीम में शामिल हो गई हैं. यह प्राइम वीडियो और आईट्यून्स पर एक साथ उपलब्ध होगी.
इन दोनों कंपनियों ने मिलकर शक्तिशाली डौक्यूमेंट्री फिल्म 'बौर्न हंगरी' का निर्माण किया है. इसकी कहानी सेलिब्रिटी शेफ सैश सिम्पसन के जीवन पर आधारित है, जिसमें उनकी अविश्वसनीय यात्रा को दर्शाया गया है, जो भारत में एक बच्चे के रूप में छोड़े जाने से लेकर कनाडा में एक प्रसिद्ध शेफ बनने तक की कहानी है.
इस डौक्यूमेंट्री के बारें में प्रियंका चोपड़ा ने कहा है कि इस कहानी ने उन्हे तुरंत मोहित कर लिया, क्योंकि यह एक भूलेभटके लड़के की व्यक्तित्व को प्रदर्शित करने, उनकी यात्रा और अपने परिवार और खुद को खोजने के उनके गहन जुनून को भी दर्शाने का एक शानदार अवसर उन्हे इस कहानी के जरिए मिला है.
बैरी एवरिच द्वारा निर्देशित और निर्मित, बौर्न हंगरी, एक भारतीय लड़के सिम्पसन की दिल दहला देने वाली कहानी को दर्शाती है, जो भारत की विशाल रेलवे प्रणाली में घूमते हुए घर से बेहद दूर चला जाता है और चेन्नई की सड़कों पर कूड़े के डिब्बे से खाना खाकर जीवित रहता हैं. इसके बाद आठ साल की उम्र में उन्हें कनाडा के समाजसेवी संड्रा और लौयड सिम्पसन द्वारा गोद लिया जाता है, जो बाद में एक नामचीन शेफ बन जाते है. इस डॉक्यूमेंट्री में सिम्पसन की भावनात्मक यात्रा का बारीकी से वर्णन किया गया है. कनाडा से जब सिम्पसन भारत लौटते हैं और अपनी बिखरी हुई यादों के साथ वे भारत में अपने मूल परिवार को खोजने के लिए एक भावनात्मक यात्रा पर निकलते है.
