बौलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और सिंगर निक जोनास जोधपुर के उमैद भवन में एकदूसरे के साथ विवाह बंधन में बंध गये. मालूम हो कि दोनों ने पहले ईसाई और फिर हिंदू रीति रिवाज से शादी की. उनकी शादी का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर शेयर किया गया वह तेजी से वायरल होने लगा. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि जब प्रियंका चोपड़ा अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ शादी के लिए स्टेज पर आ रही थीं तो निक जोनास की आंखों में आंसू आ गये और वे वहां पर काफी भावुक हो गएं.
View this post on Instagram
बता दें कि प्रियंका ने इस वक्त 75 फुट लंबा वेल (घूंघट) कैरी किया. इस वेडिंग गाउन को इंटरनेशनल डिजाइनर राल्फ लारेन ने डिजाइन किया. प्रियंका के लिए ये मूमेंट बहुत ही इमोशनल था. क्योंकि क्रिश्चियन वेडिंग में दूल्हे के पास दुल्हन को उसके पापा ले जाते हैं. लेकिन प्रियंका चोपड़ा के पापा की साल 2013 में कैंसर से मृत्यु हो चुकी है.
इस इमोशनल मूमेंट्स के बाद निक और प्रियंका की शादी के कुछ बेहद ही खूबसूरत मूमेंट्स भी कैप्चर हुए. यहां देखिए उनकी वीडियो-
शादी के बाद रोमांटिक डांस करते हुए निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा.
