मशहूर शास्त्रीय गायक और पद्मविभूषण से सम्मानित स्व. पंडित जसराज की नातिन श्लोका पंडित सबसे पहले 2014 में फिल्म ‘‘द परसियन’’ में नजर आयी थी,मगर श्लोका पंडित को कुछ माह पहले उस वक्त शोहरत मिली,जब वह अमेजॉन प्राइम पर प्रसारित फिल्म ‘‘हेलो चार्ली’’ में वह अभिनय करते हुए नजर आयीं. फिल्म ‘‘ हेलो चार्ली’’ में अभिनय कर श्लोका पंडित ने हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया था,पर इन दिनों वह श्लोका पंडित कत्थक नृत्य सीख रही हैं.
मगर फिल्म ‘‘ हेलो चार्ली’’ ओटीटी पर कोरोना माहारी के वक्त आयी,जिसका उन्हे फायादा नही मिल पाया. इस पर श्लोका पंडित कहती हैं-‘‘ मेरे लिए ‘हेलो चार्ली’ पहली फिल्म है. हर कोई एक बेहतर कल और एक बेहतर करियर चाहता है. लेकिन कोरोना महामारी के संकट ने सब कुछ अनिश्चित कर दिया. आम तौर पर पहली फिल्म के बाद आप अपनी यात्रा शुरू करते हैं और आप उस पर आगे के कैरियर का निर्माण करना चाहते हैं. लेकिन कोरोना की वजह से सब कुछ बंद रहा. परिणामतः ‘हेलो चार्ली’से शोहरत मिली,पर उसका फायदा नही मिल पाया. लेकिन मैं आशावादी हॅूं. ऐसे में घर पर खाली बैठने की बनिस्बत मैने कत्थक नृत्य की ट्रेनिंग लेनी शुरू की. ’’
ये भी पढ़ें- अनाथ सई के रिश्तों पर उठेंगे सवाल तो विराट-सम्राट देंगे करारा जवाब
