Ravi Kishan viral statements : बीजेपी पार्टी के कई सांसद जो खास तौर पर अभिनय करियर से जुड़े हुए हैं ,बतौर एक्टर और सांसद यह सभी अपने काम के जरिए कम लेकिन अपनी नकारात्मक टिप्पणियां और मौजूदा पार्टी के प्रचार , साथ ही हास्यास्पद कमेंट और हरकतों के चलते ज्यादा चर्चा में रहते हैं, फिर चाहे वह कंगना रनौत हो जो आए दिन अपने ऊलजलूल कमेंट के वजह से हमेशा चर्चा में बनी रहती है.
कभी एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी गार्ड से थप्पड़ खा कर तो कभी सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स की गालियां खाते नजर आती है , सोशल मीडिया पर चर्चित रहने के चक्कर में राहुल गांधी से लेकर कॉकरोच जनता पार्टी तक अपने बेहूदा और बेवकूफना कमेंट की वजह से चर्चा में बनी रहती है. कई बार तो ऐसा लगता है की वह जान बूझकर राहुल गांधी या प्रसिद्ध लोगों पर बिना सिर पैर वाले कमेंट करती है, ताकि वह चर्चा में बनी रहे, इसके विपरीत बीजेपी सांसदों में एक सांसद ऐसा भी है जो अपने मजाकिया स्टेटमेंट और अपने कॉमेडी डांस स्टेप्स के चलते लोगों की नजर में चढ़े हुए है ,सभी को अपनी हरकतों से हँसाने वाला सांसद कोई और नहीं , भोजपुरी और फिल्म एक्टर रवि किशन है.
जिनका कहना है मस्त रहो मस्ती में आग लगे बस्ती में, मस्त मौला टाइप के रवि किशन किसी भी फंक्शन में चाहे वह राजनीतिक फंक्शन हो या फिल्मी फंक्शन, अपने अलग अंदाज में कमर मटकाते हुए ठुमक ठुमक कर नाचते नजर आते हैं , उनका यह डांस स्टेप इतना कॉमेडी है की रवि किशन के इस डांस पर कई सारे मीम्स बन गए हैं, इतना ही नहीं जब रवि किशन से किसी रिपोर्टर ने हाल हो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर सवाल किया तो रवि किशन ने बड़े ही गंभीरता पूर्वक अपनी स्टाइल में जवाब देते हुए कहा आप उनको परेशान मत कीजिए , उनको देश-विदेश जहां भी घूमना है घूमने दीजिए, क्योंकि जब वह संसद भवन में आते हैं तो उनको घबराहट होने लगती है, इसलिए वह 5 मिनट में ही वापस भी चले जाते हैं इसलिए उनको जो करना है वह करने दीजिए, जिसमें भी उनकी खुशी मिले.
रवि किशन को जब हाल ही में नीट परीक्षा से जुड़े सवाल के लिए पूछा गया तो उन्होंने नीट पेपर को नीट का अखबार करके अपनी सारी बात कह दी जो सुनने में बहुत ही कॉमेडी थी. रवि किशन की कॉमेडी का यह आलम है कि एक बार बिहार के शमशान घाट के उद्घाटन में जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे ,वहां रवि किशन ने श्मशान घाट की तारीफ में जो बातें की , वह सुन कर योगी आदित्य नाथ सहित वहां मौजूद सभी लोग मुंह दबा दबा कर हंस रहे थे, क्योंकि रवि किशन ने श्मशान की तारीफ में कहा आप यकीन नहीं करेंगे यह शमशान घाट इतना सुंदर बना है कि आपको मरने का मन हो जाएगा, यहां की लकड़िया भी इतनी मजबूत है की जलते वक्त भी आपको खुशी होगी, ऐसी ही कई बातें शमशान घाट की तारीफ में कहते हुए रवि किशन ने सीरियस टॉपिक को भी कॉमेडी बना दिया.
इतना ही नहीं अगर कोई पत्रकार रवि किशन से कोई विवादास्पद सवाल पूछता है ,तो वह बड़ी शांति से कह देते है ,आज मेरा मौन व्रत है , मै कुछ नहीं बोलूंगा .
अपनी इन्हें हरकतों के चलते रवि किशन दर्शकों के बीच मनोरंजन का साधन बन गए हैं, जिसे हर कोई आज देखना चाहता है , क्योंकि आज के टेंशन भरे माहौल में लोगों को हसाना भी एक कला है , ऐसे में रवि किशन सांसद बनकर भले ही देश की सेवा ना कर रहे हो लेकिन अपनी हरकतों और कॉमेडी के जरिए देशवासियों का मनोरंजन जरूर कर रहे हैं.
मजे की बात तो यह है कि रवि किशन को अपने ऊपर बनाए मीम्स को लेकर कोई एतराज नहीं है , बल्कि वह बेहद खुश है , रवि किशन के अनुसार यह जनता का प्यार है जो मुझे सोशल मीडिया पर खुल कर मिल रहा है . भाजपा के कई नेता जहां नकारात्मक टिप्पणियां करते नजर आ रहे हैं, वही रवि किशन अगर अपनी हरकतों के जरिए भारत के लोगों को हंसा रहे हैं , तो यह अच्छी ही बात है.
