रेटिंगः दो स्टार
निर्माताः करण जोहर,रोहित शेट्टी, केप आफ गुड फिल्मस और रिलायंस इंटरटेनमेंट
निर्देशकः रोहित शेट्टी
कलाकारः अक्षय कुमार,कटरीना कैफ,अजय देवगन,रणवीर सिंह,कुमुद मिश्रा,जावेद जाफरी,अभिमन्यू सिंह, राजेंद्र गुप्ता ,निहारिका रायजादा, निकितन धीर,विवान भथेना,
अवधिः दो घंटा 25 मिनट
लगभग पौने दो वर्ष बाद मुंबई के सभी सिनेमाघर पचास प्रतिशत की क्षमता के साथ 22 अक्टूबर से खुल चुके हैं. लेकिन अफसोस अब तक एक भी फिल्म दर्शकों को अपनी तरफ आकर्षित नहीं कर पायी है. फिल्म जगत से जुड़े लोगों को आज 5 नवंबर को देश विदेश के सिनेमाघरों में पहुॅची रोहित शेट्टी की महंगी और मल्टीस्टारर एक्शन मसाला फिल्म ‘‘सूर्यवंशी’’से काफी उम्मीदें थी. कोविड महामारी के बाद भारतीय सिनेमा की जो दयनीय स्थिति हो गयी है,उसे सुधारने के लिए आवश्यक है कि लोग सिनेमा देखने सिनेमाघर के अंदर जाएं. हम भी चाहते है कि लोग पूरे परिवार के साथ फिल्म देखने सिनेमाघर में जाएं. मगर रोहित शेट्टीे की फिल्म ‘‘सूर्यवंशी’’ को दर्शकों का साथ मिलेगा,ऐसी उम्मीद कम नजर आ रही हैं. फिल्मकारों को भी सिनेमा जगत को पुनः जीवन प्रदान करने के लिए फिल्म निर्माण के विषय वगैरह पर गंभीरता से विचार करने की जरुरत है.
कहानीः
रोहित शेट्टी के दिमाग मे पुलिस किरदारों की अपनी एक अलग कल्पना है. ‘सिंघम’ और ‘सिंबा’के बाद उसी कड़ी में उनकी यह तीसरी फिल्म ‘सूर्यवंशी है. जिसके प्री क्लायमेक्स में सिंबा यानी कि रणवीर सिंह और क्लायमेक्स में सिंघम यानीकि अजय देवगन भी सूर्यवंशी यानी कि अक्षय कुमार का साथ देने आ जाते हैं.
