रेटिंगः तीन स्टार

निर्माताः एक्सेल इंटरटेनमेंट व मकगफिन पिक्चर्स

निर्देशकः हितेश भाटिया

कलाकारः स्व.  ऋषि कपूर,  परेश रावल, जुही चावला, सतीश कौशिक,  गुफी पेंटल, सुहेल नय्यर, तरन बजाज,  विकास मोहला, शुभंकर त्रिपाठी, इशा तलवार, आकाशदीप साबिर, संजय कोटा व अन्य.

अवधिः दो घंटे

ओटीटी प्लेटफार्मः अमेजॉन प्राइम वीडियो

भारतीय सिनेमा जगत के सर्वाधिक लोकप्रिय अभिनेता ऋषि  कपूर (1952 से 2022) हर फिल्म में अपने अभिनय की अमिट छाप छोड़ते रहे. उनके अभिनय से सजी यह उनकी अंतिम फिल्म है, जिसकी शूटिंग के दौरान  उनका निधन हो गया. उसके बाद इस फिल्म को पूरा करने की जिम्मेदारी निभाते हुए उसी किरदार को परेश रावल ने निभाया. मगर फिल्म पुनः नही फिल्मायी गयी. बल्कि एक अनूठा प्रयोग किया गया. इस प्रयोग के तहत जिन दृश्यों को ऋषि कपूर नहीं फिल्माया जा सका था, सिर्फ उन्ही दृश्यांे को परेश रावल पर फिल्माया गया. मगर फिल्म देखते समय ऋषि कपूर की अनुपस्थिति के ेचलते कुछ हलके झटके लगते हैं, मगर मनोरंजन में कमी नही आने पाती. फिल्म वास्तव में खट्टी मीठी व नमकीन है. अवकाश प्राप्त पिता द्वारा अपने बेटे के अहसास दिलाने के संघर्ष कि वह घर में पड़े हुए फर्नीचर मात्र नही है को फिल्म में बाखूबी पेश किया गया है.

ये भी पढ़ें- Anupamaa की तरह ये Celebs भी कर चुके हैं बड़ी उम्र में से शादी

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...