ऋषि कपूर के जानें से उनके फैंस और फैमिली को गहरा दुख पहुंचा है. खासकर उनकी पत्नी नीतू कपूर को, जो हर अच्छे-बुरे वक्त में अपने पति के साथ थी. आज हम आपको इन दोनों लव बर्ड्स की लव स्टोरी के बारे में बताएंगे जो किसी फिल्म कहानी से कम नहीं. इसमें कई उतार-चढ़ाव आए. लेकिन ये दोनों हमेशा साथ रहे.
आइए जानते हैं इनकी लव लाइफ से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से....
पहली बार दोनों ने साल 1974 में 'जहरीला इंसान' फिल्म में साथ काम किया था. हालांकि दोनों के लिए ये लव एट फर्स्ट साइट नहीं था. सेट पर ऋषि, नीतू को बहुत परेशान करते थे. जब नीतू मेकअप कर के बाहर निकलती थीं, तब ऋषि उनके चेहरे पर काजल लगा देते थे. लेकिन फिल्मों की तरह नीतू को भी उनसे प्यार हुआ जो उन्हें सबसे ज्यादा परेशान करता था.
ये भी पढ़ें- तबियत बिगड़ने के बाद एक्टर ऋषि कपूर का हुआ निधन, बिग बी ने दी जानकारी

दोनों की बढ़ती नजदीकियों से नीतू की मम्मी रज्जी खुश नहीं थीं. वो नहीं चाहती थीं कि इंडस्ट्री के लोग उनकी बेटी के बारे में तरह-तरह की बातें करें. इसलिए जब दोनों डेट पर जाते थे तब मां कजिन को नीतू के साथ भेजती थीं.
शादी के बाद नीतू की मां को भी साथ रहने के लिए कहा
