Ronit Roy: जिंदगी में हम चाहे कितनी ही तरक्की कर ले, लेकिन वह शख्स हमें हमेशा याद रहता है जो हमारे बुरे वक्त में काम आया होता है. फिर उस शख्स का भले ही हमारे लिए छोटा सा ही योगदान क्यों ना हो, लेकिन वह हमारे दिल से कभी नहीं जाता. तभी तो कहते हैं बुरे वक्त में अच्छे लोगों की पहचान होती है. इस बात से बॉलीवुड के कई एक्टर इत्तेफाक रखते होंगे , जिन्होंने अच्छा खासा बुरा वक्त देखकर कामयाबी हासिल की है.

प्रसिद्ध टीवी और फिल्म एक्टर रोनित रॉय ने ऐसे ही एक बंदे का जिक्र अपनी इंटरव्यू के दौरान किया जिसने रोनित रॉय की उस वक्त मदद की थी जब उनको खाने के लाले पड़े हुए थे, मल्टी टैलेंटेड रोनित रॉय सिर्फ एक्टर ही नहीं है बल्कि उनका सिक्योरिटी का भी काम जोरो पर है, जिसके चलते रोनित रॉय पिछले दिनों सैफ अली खान के ऊपर अटैक हुए हादसे के बाद उनके सिक्यूरिटी गार्ड के रूप में सैफ  अली के साथ साए की  तरह थे.

आज पैसों में खेल रहे रोनित रॉय का एक समय ऐसा भी था, जब उनके पास इतने पैसे भी नहीं होते थे कि वह दो टाइम का खाना खा सके. इसी वजह से संघर्ष के उन दिनों में रोनित राय  सिर्फ रात को ही खाना खाते थे.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...