बौलीवुड में अपनी अलग पहचान बना चुके एक्टर सलमान खान की शख्सियत से कोई अछूता नहीं. सलमान को एडवेंचर बहुत पसंद है. कलर्स टीवी पर उनके पौपुलर शो ‘बिग बौस 13’ का लौंच मुंबई के मेट्रो कारपोरेशन यार्ड में भव्य तरीके से किया गया,जिसमें सलमान खान मेट्रो ट्रेन में सफर कर उपस्थित हुए. इतनी गर्मी और घुटन जैसी जगह पर भी उन्होंने पसीने पोछते हुए सबसे उत्साहित होकर बातचीत की. पेश है कुछ अंश.

सवाल- पिछले 10 सालों से ये शो आप होस्ट कर रहे है, हर साल इस शो को नया बनाने के लिए आपका प्रयास क्या रहता है?

मैं कुछ प्रयास नहीं करता. इस शो की एक बड़ी टीम है जो इसे हर साल नया बनाने के लिए कुछ न कुछ नया करती है. इस बार बिग बौस का घर लोनावला नहीं, बल्कि मुम्बई के फिल्म सिटी में बनाया गया है, इससे लोनावला के लोगों को काफी नुकसान हुआ है, क्योंकि इस शो से  करीब 300 लोगों को वहां रोजी-रोटी मिलती थी. इस शो की वजह से लोगों का होटलों में रहना, भोजन की व्यवस्था करना आदि होता था, जो अब नहीं हो सकेगा. इसके अलावा हर बार लोनावला का नाम होने से वहां की टूरिज्म बढती थी.

ये भी पढ़ें- नेहा कक्कड़ से ब्रेकअप के बाद अब हिमांश कोहली ने तोड़ी चुप्पी, दिया ये बयान

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...