Salman Khan : आज के समय में नाजुक हालत को देखते हुए फिल्मी दुनिया भी फूंकफूंक कर कदम रख रही है . क्योंकि वह नहीं चाहते कि किसी भी वजह से उनकी करोड़ों में बनी फिल्म विवादों में घिर जाए और बॉक्स औफिस पर सफलता के झंडे गाड़ने के बजाय विवादों में पड़कर असफलता की ओर निकल जाए. क्योंकि आजकल हिंदुत्व का बोलबाला है और मुसलमान पर खास नजर है, इसलिए बौलीवुड वाले भी पूरी तरह चौकन्ने हैं . अपनी फिल्मों के जरिए हिंदुत्व, राम जन्मभूमि, या हिंदू देवी देवताओं का प्रचार करके अपनी फिल्म को विवादों से सुरक्षित करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं.
इसी का जीता जागता उदाहरण हाल ही में सलमान खान की फिल्म सिकंदर के प्रमोशन के दौरान भी देखने को मिला. हालांकि सलमान खान मुस्लिम होते हुए भी किसी जाति बंधन से दूर है क्योंकि अगर उनके पिता मुस्लिम है तो मां महाराष्ट्रीयन है और सलमान खान दोनों धर्म का पालन भी करते हैं. बावजूद इसके सिकंदर के प्रमोशन के दौरान सलमान खान अपने हाथ में खूबसूरत घड़ी पहने नजर आए जिसकी कीमत लाखों में है.
ऐसे में प्रमोशन के दौरान सलमान की घड़ी पर लोगों का शायद ज्यादा ध्यान नहीं जाता अगर वह फिल्म पब्लिसिटी के दौरान यह नहीं कहते कि मेरी घड़ी में राम जन्मभूमि है. जब सिकंदर के प्रमोशन के दौरान सलमान खान ने अपना हाथ उठाते हुए लोगों को विश करते हुए कहा 30 मार्च को मिलते हैं सिकंदर की रिलीज पर.
