Shabana Azmi: अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री शबाना आजमी उन दिनों अपने किरदार में इतनी जान डाल देती थीं कि उन के किरदार से प्रभावित लोग उन से मिलने उन के घर तक पहुंच जाते थे.

ऐसा ही एक वाकेआ उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे महेश भट्ट निर्देशित और शबाना आजमी, कुलभूषण खरबंदा, स्मिता पाटिल अभिनित फिल्म 'अर्थ' ने कई शादीशुदा महिलाओं को प्रभावित कर दिया था.

किरदार में जान

75 वर्षीय शबाना आजमी ने बताया कि जब उन की महेश भट्ट निर्देशित फिल्म 'अर्थ' रिलीज होने वाली थी तब फिल्म देखने आए डिस्ट्रीब्यूटर्स ने 'अर्थ' फिल्म का क्लाइमैक्स चेंज करने के लिए कहा, क्योंकि फिल्म के आखिर में पति बने कुलभूषण खरबंदा जब अपनी गलतियों का एहसास कर के अपनी प्रेमिका को छोड़ कर वापस घर लौटना चाहते हैं तो मैं उन को स्वीकार करने से इनकार कर देती हूं.

उन्होंने बताया कि इतना ही नहीं, मुझ से प्यार करने वाले दूसरे हीरो राज किरण से भी मैं किसी बंधन में बंधने से इनकार कर देती हूं और अकेले रहना ही पसंद करती हूं.

शबाना ने बताया,"डिस्ट्रीब्यूटर्स को फिल्म का क्लाइमैक्स बिलकुल पसंद नहीं आया और उन्होंने कहा कि यह फिल्म एक दिन भी नहीं चलेगी, जिस में पति के माफी मांगने के बावजूद पत्नी उस के पास वापस नहीं लौटती, क्योंकि महेश भट्ट और मुझे फिल्म का क्लाइमैक्स ही पावरफुल लगा था. इसलिए हम ने क्लाइमैक्स बदलने से इनकार कर दिया था.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...