Shahrukh Khan : बौलीवुड के किंग खान यानि शाहरुख खान ने अपनी एक्टिंग से सभी को अपना दीवाना बना रखा हैं वहीं अब उनके छोटे बेटे अबराम खान का हिडेन टैलेंट लोगों को देखने को मिला है. अबराम का कम उम्र में ऐसा टैलेंट देख कर लोगों ने तारीफों के पुल बांध दिए.

कौन्फिडेंस का जलवा

सोशल मीडिया पर अबराम खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमे वो ब्लैक टीशर्ट और शौर्ट्स में कुर्सी पर बैठकर गिटार बजाते हुए दिख रहे हैं. सोशल मीडिया के प्लेटफौर्म एक्स पर सामने आए एक इनसाइड वीडियो में अबराम खान को एक स्कूल इवेंट में गिटार बजाते हुए देखा गया और साथ ही वो लेडी गागा और ब्रूनो मार्स का ग्रैमी अवार्ड जीतने वाला गाना 'डाई विद ए स्माइल' भी गाते हुए नजर आए. गाना गाते हुए वो उसमे पूरी तरह लीन नजर आ रहें हैं. ऐसे में उनका कौन्फिडेंस किसी रौकस्टार से कम नहीं लग रहें. उनका ये रूप लोगों को खूब पसंद आ रहा हैं.

क्यूटनेस के साथ टैलेंट भी

आपको बता दे शाहरुख़ और गौरी खान का छोटा बेटा अबराम अपने बड़े भाई आर्यन खान और बहन सुहाना खान से कम नही हैं. उनकी क्यूटनेस के सभी दीवाने हैं और अब वो अपने टेलेंट से सबको अपना दीवाना बना रहें हैं. अबराम के पास अपना स्टूडियो है और उन्हें म्यूजिक के साथ गिटार बजाना बहुत पसंद है. 11साल की कम उम्र में उनका टेलेंट देखते ही बनता हैं. उनके इस टेलेंट के वीडियो को देख कर लोग प्रभावित हो रहे हैं और जमकर शेयर भी कर रहे  हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...