बौलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) बीते सोमवार देर रात गिरफ्तार हो गए. वहीं खबरों की मानें तो राज कुंद्रा पर पोर्न फिल्में बनाने और उनके बेचने के आरोप लगाए गए हैं. इसी के चलते शिल्पा शेट्टी सदमे हैं, जिसके कारण उन्होंने अपने रियलिटी डांस शो की शूटिंग भी कैंसल कर दी है. वहीं कुछ लोग शिल्पा शेट्टी के भी इस मामले होने के भी कयास लगा रहे हैं. लेकिन पुलिस ने इस मामले में शिल्पा को क्लीन चिट दे दी है. आइए आपको बताते हैं पूरी खबर...
शिल्पा शेट्टी को मिली क्लीन चिट
View this post on Instagram
राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद लोगों ने शिल्पा शेट्टी को ट्रोल करना शुरू कर दिया है. वहीं पुलिस ने साफ कर दिया कि इस पूरे मामले में अभी तक शिल्पा शेट्टी की कोई भूमिका नजर नहीं आई है. दरअसल, मुंबई पुलिस के जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस मिलिंद भारंबे ने कहा, 'हमें इस मामले में अभी तक शिल्पा शेट्टी की किसी भी तरह की भूमिका नजर नहीं आई है. हम जांच कर रहे हैं. हम सभी पीड़ितों से अनुरोध करते हैं कि वे आगे आएं और क्राइम ब्रांच से संपर्क करें. हम उनकी शिकायतों पर उचित कार्रवाई करेंगे.'
