कलर्स के शो, 'शुभारंभ' में राजा और रानी अपनी शादी-शुदा जिंदगी को नया मौका देने के लिए तैयार हो गए हैं. जहां रानी अपनी सास, आशा के हर वार का सामना कर रही है तो वहीं राजा उसका हर कदम पर साथ दे रहा है. पर क्या आशा, राजा और रानी के इस अटूट बंधन को तोड़ पाएगी? आइए आपको बताते हैं क्या होगा शो में आगे...

राजा-रानी के बीच बढ़ता रिश्ता

पिछले एपिसोड में आपने देखा कि रानी के गटर साफ करने के बाद इंफेक्शन से बचने के लिए, राजा लोशन लगाने में उसकी मदद करता है. लेकिन दोनों के बीच अभी भी एक अनचाही दीवार है, जो कि अब धीरे-धीरे कम हो रही है.   

ये भी पढ़ें- शुभारंभ: क्या राजा-रानी का रिश्ता कर पाएगा इन कठिन परिस्थितियों को पार?

आशा को बचाती है रानी

रानी की गटर साफ करते हुए बनाई गई वीडियो देखने के बाद कुछ सामाजिक महिला कार्यकर्ता रेशमिया निवास पहुंचकर रानी से कहती हैं कि अगर किसी ने उससे जबरदस्ती ये काम करवाया है तो वह डरे नही. वहीं आशा इस बात से पूरी तरह डर जाती है. लेकिन आशा तब आश्चर्यचकित हो जाती है जब रानी उसका नाम नही लेकर यह कहती है कि उसने अपनी मर्जी से गटर साफ किया था. 

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...