साल 2004 में फिल्म ‘दिल मांगे मोर’ से अपने कैरियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस सोहा अली खान, एक लेखक और एक बेटी इनाया की मां है. सोहा हमेशा इस बात का ध्यान रखती हैं कि बेटी इनाया की देखभाल में कुछ कमी न हो. यही वजह है कि पिछले कुछ समय से उन्होंने फिल्मों से दूरी बनाए रखी. लेकिन अब उनकी बेटी डेढ़ साल की हो चुकी है और अब वह अच्छी स्क्रिप्ट्स का इंतजार कर रही है. हाल ही में क्रोम्पटन के एंटी बैक्टीरियल लेड बल्ब के लौंच इवेंट पर हमारी सोहा से मुलाकात हुई, पेश है इस बातचीत की कुछ खास बातें.
सवाल: आप किसी ब्रांड के साथ जुड़ते वक्त किस बात का ध्यान रखती है?
मेरी जिम्मेदारी है कि मैं जिस भी चीज से जुडूं, उसे घर में प्रयोग करूं, फिर सबको उसके बारें में बताऊं. मैं बहुत सोच समझकर इस पर निर्णय लेती हूं. मैं अपने घर की साफ़ सफाई पर बहुत ध्यान देती हूं ताकि बच्चे को किसी भी प्रकार की बीमारी से बचाया जा सकें.
ये भी पढ़ें- चीन में रिलीज हुई श्रीदेवी की ‘मौम’, इमोशनल हुए बोनी कपूर
