Sonali Bendre : बौलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे , जिन्होंने आमिर खान के साथ सरफरोश ,सलमान खान के साथ हम साथ साथ है , अजय देवगन के साथ दिलजले और जख्म जैसी बेहतरीन फिल्में देने के अलावा तेलगु और मराठी फिल्मों में भी अपनी अलग पहचान बना चुकी है , इसके अलावा छोटे पर्दे पर बतौर जज इंडियाज गॉट टैलेंट और इंडियाज बेस्ट ड्रामे बाज में जज के रूप में भी दर्शकों का दिल जीत चुकी सोनाली बेंद्रे बहादुरी के साथ मेटास्टैटिक कैंसर की फोर्थ स्टेज को हरा कर एक बार फिर छोटे पर्दे पर धमाल मचाने आ रही है.
सोनाली इस शो में जोड़ियों का रिएलिटी चेक को होस्ट करेंगी. जहां मनोरंजन के साथ दिखेंगे दिल को छू लेने वाले पल. इस रियलिटी शो में बताया गया है कि प्यार सिर्फ मोमबत्तियों की रोशनी में डिनर या किसी बड़े सरप्राइज तक सीमित नहीं होता. यह उस चाय-समोसा के साथ की गई बातचीत में भी छिपा होता है.
जो दिनभर की थकान के बाद सुकून देती है, रात को ए सी के तापमान को लेकर होने वाली मजेदार नोकझोंक में, परफेक्ट रोड ट्रिप प्लेलिस्ट को लेकर कभी न खत्म होने वाली बहस में, और उन खामोश पलों में जब शब्द कम पड़ जाते हैं, साथ बना रहता है.असल रिश्ते की खूबसूरती इन्हीं छोटे-छोटे लम्हों में बसी होती है। कलर्स का नया रिएलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा – जोड़ियों का रिएलिटी चेक’ इसी रोजमर्रा के प्यार और रिश्तों की हलचल को मंच पर लाने वाला है—जहां सेलेब्रिटी जोड़ियों को मजेदार चैलेंजों और दिल को छू लेने वाले सच्चे पलों से होकर गुजरना होगा और इस दिलचस्प सफर की होस्ट रहेगी.
