‘टीन सेन्सेशन’ के रूप में चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे अब करण जौहर की पुनीत मल्होत्रा निर्देशित फिल्म ‘स्टूडेंट औफ द ईअर 2’ से बौलीवुड में एंट्री कर चुकी हैं. सेलेब्रिटी इंडोरसर की हैसियत से अनन्या कौस्मैटिक प्रोडक्ट को इंडोर्स करने वाली सबसे कम उम्र की एक्ट्रेस हैं. पेश है अनन्या पांडे से एक्सक्लूसिव बातचीत...
एक्टिंग को करियर बनाने की कोई खास वजह रही?
-मेरे दादाजी डौ स्व. शरद पांडे मशहूर हार्ट सर्जन थे. जबकि मेरे डैड चंकी पांडे मशहूर फिल्म अभिनेता हैं. जब मैं पांच साल की थी, तभी मेरे दादाजी गुजर गए थे. इसलिए मुझ पर उनका कोई असर नहीं पड़ा. मेरी परवरिश फिल्मी माहौल में ही हुई. शायद इसी के चलते मैंने बहुत छोटी उम्र में ही एक्ट्रेसबनने का निर्णय ले लिया था. यह फिल्मी कीड़ा मुझमें शुरू से रहा है. इसके अलावा मेरे सारे दोस्तों ने भी मुझे हमेशा अभिनय करने के लिए ही उकसाया. इतना ही नही बचपन से ही मैं बौलीवुड फिल्म देखने की बहुत शौकीन रही हूं. हम बचपन से ही अलाना और सनाया के साथ घर में कई तरह के खेल खेलते थे. हम अपनी मम्मी की नकल किया करते थे. तो शुरू से ही अभिनय का कीड़ा रहा है.
ये भी पढ़ें- इस गाने की वजह से करण जौहर की नई स्टूडेंट बनीं तारा सुतारिया
