सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या के 46 दिन बीत जाने के बाद भी यह मसला सुलझने की बजाय, लगातार उलझता ही जा रहा है. हर कोई अपना अपना पक्ष रख रहा है .पटना में लिखायी गयी एफ आई आर में सुशांत के पिता ने रिया पर सुशांत के बैंक खाते से 15 करोड़ निकालने का आरोप लगाया है.
मगर गुरुवार की देर रात एक टीवी चैनल पर सुशांत सिंह राजपूत के सीए संदीप श्रीधर ने यह सवाल उठाकर खलबली मचा दी है कि सुशांत के खाते में इतनी रकम थी ही नहीं ,जितनी निकाले जाने की बात की जा रही है . पिछले एक वर्ष से सुशांत के पैसे का हिसाब किताब रख रहे सीए संदीप श्रीधर ने कहा है कि पिछले एक वर्ष से सुशांत सिंह राजपूत की कमाई काफी कम हो गयी थी. सीए का दावा है कि रिया को कोई लंबी रकम नहीं दी गयी .
ये भी पढ़ें- रिया चक्रवर्ती पर FIR के बाद बिहार पुलिस के सामने सुशांत की Ex अंकिता लोखंडे ने किया खुलासा, पढ़ें खबर
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सुशांत सिंह राजपूत के सीए संदीप श्रीधर ने सुशांत सिंह राजपूत के पैसे का हिसाब देते हुए बताया-
61लाख - कंपनी क्वान
60 लाख - सीमा लालवानी -मकान का किराया
3.87 लाख - रियल स्टेट
