एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. एक रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार पटना में नहीं बल्कि मुंबई में ही किया जाएगा.
बहन चाहती थीं पटना में हो फ्यूनरल, इस वजह से लगी रोक
सुशांत की बहनें चाहती थी कि उनका अंतिम संस्कार पटना में हो. लेकिन कोरोना वायरस की वजह से मुंबई पुलिस ने अभिनेता के शव को मुंबई से पटना ले लाने की परमिशन पर रोक लगा दी. इस वजह से पटना की बजाय उनका अंतिम संस्कार मुंबई में होगा.
मुंबई पहुंचा परिवार...
सुशांत सिंह राजपूत की फैमिली अंतिम विदाई देने के लिए मुंबई पहुंच चुकी हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेता का अंतिम संस्कार सोमवार को ही 3 बजे होने वाला है और उनके शव को कूपर अस्पताल में रखा गया है.
(फोटो क्रेडिट- मानव मंगलानी)
ये भी पढ़ें- बेहद प्यारी थी सुशांत और अंकिता की लव स्टोरी, लिव इन में रहने के बाद हुए
