एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने 14 जून को फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था, जिसके बाद उनकी मौत की वजह को लेकर फैंस अलग-अलग थ्योरी बना रहे है. वहीं कुछ फैंस ने सोशलमीडिया पर नेपोटिज्म को लेकर स्टार किड्स को ट्रोल करना भी शुरू कर दिया है. इसी बीच सुशांत के निधन के बाद दोस्त, फैंस और परिवार के सभी लोग उनके अच्छे पलों को शेयर कर-करके उन्हें याद कर रहे हैं. लेकिन हाल ही में सुशांत के डौग फज की कुछ फोटोज शेयर हो रही हैं, जिससे उनके फैंस काफी इमोशनल हो गए हैं.
एनिमल लवर थे सुशांत
एनिमल लवर के नाम से मशहूर सुशांत के पास फज नाम का एक डॉगी था. सुशांत सिंह राजपूत ने आए दिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट में फज की फोटोज शेयर किया करते थे, जिसे देखकर उनके फैंस उनकी तारीफें करते थे.
सुशांत के घर पटना पहुंचा फज
