बौलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन काफी समय से अपनी शादी को लेकर चर्चा में थे. दरअसल, राजीव ने अपनी गर्लफ्रेंड चारू असोपा के साथ 16 जून को गोवा में शादी करने का फैसला किया था, लेकिन आज अचानक सोशल मीडिया पर राजीव सेन और चारू असोपा की कुछ फोटोज सामने आई जिनमें साफ नज़र आ रहा है कि दोनो नें कोर्ट मैरिज कर ली है. दोनों के गले में वरमाला साफ दिखाई दे रही थी.
ये भी पढ़ें- क्या सच में सलमान नें ‘भारत’ के डायरेक्टर को घर से निकाला…? जानिए क्या है सच्चाई.
टी.वी. एक्ट्रेस है चारु असोपा...
चारू असोपा एक टी.वी. एक्ट्रेस है जिन्होनें “मेरे अंगने में”, “अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो” जैसे सीरियल्स में काफी अच्छे किरदार निभाए है. चारू असोपा ने एक फिल्म में भी काम किया है जिसका नाम था “इम्पेशैंट विवेक”. वहीं राजीव एक बेहतरीन मौडल होने के साथ-साथ एक बिजनेस मैन भी हैं. राजीव दुबई में रहते हैं और अक्सर मुंबई आते रहते हैं.
View this post on Instagram
You make me the happiest person alive.❤️ #rajakibittu #nothingfancyjustlove ❤️??
ये भी पढ़ें- अर्जुन की बहन की पार्टी में यूं सज-धज कर पहुंचीं मलाइका…
