Tejasswi Prakash : दिल्ली में गोदरेज प्रोफेशनल ने अपने नए हेयर कलर कलेक्शन "द सुररियल कलेक्शन" और आधुनिक स्ट्रेटनिंग तकनीक "स्ट्रेट स्मूथ" को लौन्च किया. इस मौके पर उन्नत हेयर कलरिंग तकनीकों पर ट्रेनिंग सेशन आयोजित किए गए जिसका समापन एक शानदार हेयर शो के साथ हुआ. इस शो में अभिनेत्री और बिग बौस विनर तेजस्वी प्रकाश ने रैम्प वाक कर ग्लैमर का तड़का लगाया. उन्होंने इस कलेक्शन के सिग्नेचर लुक में रैंप पर जलवा बिखेरा.
तेजस्वी प्रकाश के शब्दों में, “मेरे लिए बाल हमेशा आत्म-अभिव्यक्ति का एक कैनवास रहे हैं. सही हेयरकट या कलर केवल आपकी लुक्स नहीं बदलता बल्कि यह आपके एहसास को भी पूरी तरह से बदल देता है."

तेजस्वी ने स्वरागिनी सीरियल से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इस के बाद खतरों के खिलाड़ी में नजर आई. फिर बिग बौस की ट्रौफी के साथ नागिन 6 में लीड रोल हासिल किया. फिलहाल वह अपने एक नए प्रोजेक्ट में भी बिजी हैं. पेश है तेजस्वी से की गई बातचीत के मुख्य अंश ;
आपके खूबसूरत बालों का राज क्या है और आप किस तरह हेयर स्टाइलिंग करती हैं?
अपने हेयर को स्टाइल करने के लिए मैं पहले हमेशा ही हीट प्रोटेक्टर लगाती हूं. अगर मेरे बाल गीले होते हैं तो मैं पहले प्रौपर्ली उसे ब्लो ड्रायर करती हूं क्योंकि गीले बालों में अगर आप बाल स्टाइल करना शुरू करें तो आपके बाल बहुत आसानी से बर्न हो सकते हैं. मेरे लिए सबसे इंपोर्टेंट चीज़ है हेयर प्रोटेक्शन. खासतौर पर जब आप बाल कलर करते हैं तब लोग कहते हैं कि आपके बाल वीक हो जाते हैं. लेकिन गोदरेज के पास इतने अच्छे कलर है. इनके पास कलर प्लेट है और डायमेंशन है उनमें नो अमोनिया है. इसलिए यह आपके बालों को ज्यादा इफेक्ट नहीं कर पाते. मुझे इस बात की बहुत खुशी है कि आजकल ऐसे कलर के ब्रांड भी आ रहे हैं जो आपके बालों को खराब नहीं करते. आप ने आजतक इतने सारे किरदार निभाए , रियलिटी शोज भी किए. आपका सबसे पसंदीदा किरदार कौन है? सबसे ज्यादा पसंदीदा किरदार अब आने वाला है जो मैं रोल अदा करूंगी और अभी मैं बताऊंगी नहीं. आप इंतजार कीजिए बहुत अच्छा लगेगा आप को.
