Urvashi Dholakia: प्रसिद्ध टीवी एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया जो कोमालिका के किरदार से पहचानी जाती है और 46 वर्ष की उम्र में भी उर्वशी आज भी अभिनय क्षेत्र में सक्रिय है. उनकी 17 साल की उम्र में शादी हुई और 18 साल की उम्र में उनका तलाक हो गया.
लेकिन बावजूद इसके उन्होंने हाथ नहीं मानी उर्वशी ने सब कुछ भूल कर अपने काम पर फोकस किया दो जुड़वा बच्चों को जन्म देने के बाद एक बार फिर उर्वशी ढोलकिया बिग बॉस 6 की विजेता बनी.
46 वर्षीय उर्वशी ढोलकिया आज भी उतनी ही फिट और फाइन दिखती है जितना कि आज से 20 साल पहले दिखा करती थी. टीवी पर अपनी खूबसूरत छाप छोड़ने वाली कोमोलिका को आज भी दर्शन नहीं भूले हैं आज भी वह उतनी ही जवान दिखती है जितना कि अपनी जवानी के दिनों में दिखा करती थी.
आज भी उनकी खूबसूरती किसी से छिपी नहीं है. आखिर उनकी सेहत और फिटनेस का राज क्या है. उनके खानपान और फिटनेस को लेकर क्या रूटीन है वह जवान दिखने के लिए डाइट कितना फॉलो करते हैं? ऐसी कई बातों का जवाब दिया उर्वशी ढोलकिया ने और अपनी फिटनेस को लेकर उन्होंने कई राज खोले.
उर्वशी के अनुसार फिगर मेंटेन करने को लेकर “मैं चाइनीस थ्योरी अपनाती हूं जिसके तहत मैं वह सब चीज खाती हूं लेकिन बहुत कम मात्रा में और रेगुलर भी नहीं खाती लेकिन जो भी कुछ खाती हूं अच्छे मन से खाती हूं और खाते वक्त यह नहीं सोचती कि इसका असर मेरे शरीर पर क्या और कितना पड़ेगा. फिर चाहे वह बर्गर हो चाट हो या रोल्स ही क्यों ना हो.”
