मानसून का मौसम अपने साथ पुरानी यादों की लहर और खुशियों की भावना लेकर आता है, जिससे बचपन और जीवन के आरामदायक पलों की पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं. बारिश का मौसम सोनी सब के प्रिय कलाकारों के दिलों में खास जगह रखता है, जो यादगार पलों और दिल को छू लेने वाले अनुभवों से भरा होता है. पोखरों में खेलने से लेकर घर के बने व्यंजनों का स्वाद लेने तक, हर कलाकार के पास बताने के लिए एक अनूठी कहानी है.

1. रिया शर्मा
सीरियल 'ध्रुव तारा' में तारा की भूमिका निभाने वाली रिया शर्मा ने कहा, “मुझे मानसून पसंद है. मुझे लौन्ग ड्राइव पर जाना, मौसम का आनंद लेना, और खासतौर पर मुंबई के मानसून का अनुभव करना अच्छा लगता है. यहां का मानसून लाजवाब है. मुझे डेट पर बाहर जाना अच्छा लगता है और चाय व पकौड़े बहुत पसंद हैं. वैसे तो मेरा कोई खास मानसून फैशन नहीं है, लेकिन इस मौसम के कारण मैं बूट्स पसंद करती हूं. मेरे पास पैराशूट फैब्रिक से बने कई कपड़े भी हैं, जो मानसून के दौरान लाइफसेवर होते हैं. यह मेरा मानसून का पसंदीदा फैशन है. मुझे यह मौसम इतना पसंद है कि सुबह उठने का मन ही नहीं करता; मैं बस सोना चाहती हूं.”
