Tia Bajpai: टिया बाजपेयी सिंगर और ऐक्ट्रैस हैं. कैरियर की शुरुआत उन्होंने विक्रम भट्ट की फिल्म 'हौंटेड 3डी' से की थी. फिल्मों के अलावा टिया ने कई टीवी सीरीज में भी काम किया है. टिया सिंगर बनना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने साल 2005 में 'सारेगामापा चैलेंज' में भी भाग लिया था.

लखनऊ के आरटिस्टिक परिवार में जन्मीं टिया को बचपन से ही अपनी इच्छानुसार काम करने की आजादी मिली है, जिस से वे यहां तक पहुंच पाई हैं. उन की मां आरती बाजपेयी और पिता मदन बाजपेयी दोनों ही सिंगर रह चुके हैं.

इन दिनों टिया हौलीवुड में पहली बार डैब्यू कर रही हैं और हौरर फिल्म ‘लिली रोज’ को ले कर काफी ऐक्साइटेड हैं, जिस की शूटिंग चल रही है. यह फिल्म अंगरेजी के अलावा हिंदी में भी डब की जाएगी.

टिया की नानी और मां सभी लोग गृहशोभा पढ़ती हुई आगे बढ़ी हैं. वे इसे एक बेहतरीन मैगजीन बताती हैं, जिसे हर वर्ग की महिलाएं पढ़ना पसंद करती हैं.

उन्होंने खास गृहशोभा के लिए बात की. आइए, जानते हैं, उन की कहानी उन की ही जबानी.

हौरर फिल्म पहली पसंद

इस फिल्म को करने की खास वजह के बारे में पूछने पर टिया बताती हैं कि यह एक इंटरनैशनल हौरर थ्रिलर फिल्म है. इस की शूटिंग विदेशों में शुरू हो चुकी है. यह मेरी पहली इंटरनैशनल फिल्म है, इसलिए मैं बहुत ऐक्साइटेड हूं. इस के अलावा बहुत दिनों से लोग हौरर फिल्मों की डिमांड मुझ से सोशल मीडिया पर कर रहे थे, क्योंकि वे एक बार फिर से मुझे हौरर फिल्म में देखना चाहते हैं. इस से मुझे लगा कि मुझे एक बार फिर ऐसी फिल्मों में काम कर लेना चाहिए. ऐसे में जब यह फिल्म मिली, जिस की कहानी वाकई बहुत अच्छी है, तो मैं ने हां कर दी.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...