Akshay Kumar : हाल ही में प्रसिद्ध कोरियोग्राफर गणेश आचार्य और उनकी पत्नी विधि आचार्य ने बतौर निर्माता अपनी नई फिल्म पिंटू की पप्पी का ट्रेलर लौन्च किया. जिसमें खास तौर पर बतौर मेहमान अक्षय कुमार भी पधारे थे. ट्रेलर लौन्च के दौरान अक्षय कुमार ने गणेश आचार्य से अपनी दोस्ती का दावा करते हुए बताया कि गणेश से उनकी दोस्ती अक्षय के करियर की शुरुआत से है.

गणेश ने न सिर्फ उनके लिए गाना कोरियोग्राफ किया था बल्कि अक्षय की एक फिल्म टायलेट एक प्रेम कथा के लिए गणेश को राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला है. यही वजह है कि पक्की दोस्ती के चलते अक्षय गणेश की किसी बात को टालते नहीं. 21 फरवरी 2025 को रिलीज होने वाली फिल्म पिंटू की पप्पी की खासियत यह है कि इस फिल्म से गणेश ने नए कलाकारों को फिल्म में लाने का बीड़ा उठाया है.

गणेश के अनुसार वह भी अपने करियर की शुरुआत में गरीबी में रहते थे लेकिन कुछ लोगों ने उन पर विश्वास किया और काम करने का मौका दिया तभी वह अपने आप को साबित कर पाए . इसी तरह पिंटू की पप्पी का हीरो सुशांत भी महाराष्ट्र के नांदेड़ के छोटे से गांव से हीरो बनने मुंबई आया था ना तो उसने कोई ऐक्टिंग कोर्स किया है और ना ही उसने कोई पोर्टफोलियो बनाया. लेकिन गणेश के अनुसार उन्होंने उसमें वही टेलेंट और काम करने की आंग देखी, जो एक जमाने में उनमें हुआ करती थी.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...