टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है. आए दिन नए-नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे है. सीरियल में अनुज और अनुपमा की मुलाकात की कहानी चल रही है. ‘अनुपमा’ के अपकमिंग एपिसोड में अनु- अनुज एकदूसरे से मिल जाएंगे. वहीं एपिसोड में दिखाते है कि  अनु- अनुज एकदूसरे को देखकर इमोशनल हो जाएंगे. इसी बीच वहां मौजूद लोगों अनु- अनुज से पूछते है कि क्या आप दोनों एक दूसरे को जानते हो. तब अनुपमा कहेगी- वह यह मीटिंग नहीं कर सकती , उसकी तबियत ठीक नहीं है. अनुपमा इतना कहकर वहां से निकाल जाएगी और अनुज भी वहां से निकाल जाता है.

क्या मिलकर भी कभी नहीं मिलेंगे अनुज-अनुपमा

रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर ‘अनुपमा’ के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि अनुपमा से मिलने के बाद अनुज गाड़ी में बैठकार पुरानी यादों में खो जाता है. उधर अनुपमा भगवान से शिकायत करती है कि उसकी जिंदगी ठहरे पानी की तरह थी, तो फिर यह तूफान क्यों. अनु-अनुज अपने-अपने में खोए होते हैं. उसी दौरान श्रुति, मीटिंग वाली जगह पहुंचती है वहां देखती है कोई भी मौजूद नहीं है. श्रुति बार-बार अनुज को फोन करती है लेकिन अनुज कॉल पिक नहीं करता.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by anu ❤️🧿 (@anupamaa_world1)

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...