28 साल से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर चुके अभिनेता महेश ठाकुर से कोई अपरिचित नहीं. महेश ठाकुर की फिल्म ‘हम साथ साथ है’ काफी लोकप्रिय फिल्म रही. इस फिल्म में उन्होंने आनंद की भूमिका निभाई थी. इस ब्लाक-बस्टर हिट फिल्म के बाद उन्होंने कई टेलीविजन शो में काम किया है. हिंदी फिल्म के अलावा महेश ने तमिल, तेलगू और मलायलम फिल्मों में भी काम किया है.

महेश ने एमबीए की पढाई अमेरिका से की है, इसके बाद वे 80 की दशक में मुंबई आये और फिल्म इंडस्ट्री में काम करने की कोशिश करने लगे. महेश का फिल्मों में अभिनय के प्रति प्यार बचपन से था, यही वजह थी कि उन्होंने स्कूल, कॉलेज से थिएटर करना शुरू कर दिया था. उन्हें पहली फिल्म ‘जानेमन’ मिली जो फ्लॉप रही. इसके बाद उन्होंने टीवी का रुख किया और कई धारावाहिकों में काम किया. उस दौरान उन्हें फिल्म हम साथ साथ है में काम करने का ऑफर मिला. फिल्म हिट रही और महेश ठाकुर को इंडस्ट्री वालों ने पहचाना. इसके बाद वे आशिकी 2, सत्या 2, जय हो आदि कई फिल्मों में दिखाई पड़े. उन्होंने जीवन में जो चाहा, उन्हें मिला और वे इससे बहुत खुश है, उनके इस जर्नी में उन्हें पत्नी सपना मिली और वे दो बेटों के पिता बने. उनके अभी वे सोनी सब की धारावाहिक आंगन..अपनों का में एक पिता की भूमिका निभा रहे है. उन्होंने गृहशोभा के लिए खास बात की पेश है, कुछ खास अंश.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...