राखी सावंत (rakhi Sawant) ने अपने पति आदिल दुर्रानी (Adil Khan Durrani Arrested) के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी. जिसके बाद पुलिस ने आदिल पर 406 और 420 की धाराएं लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया था. आदिल की गिरफ्तारी के बाद राखी ने एक बयान भी जारी किया था, जिसमें कई खुलासे किए थे. अब खबर आ रही है कि अब आदिल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. बीते कुछ समय से राखी सावंत की मुश्किलें धमने का नाम नहीं ले रही है. राखी और पति आदिल खान दुर्रानी के बीच बीते कुछ दिनों से तनातनी चल रही है. हाल ही में राखी ने अपने पति के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आदिल को हिरासत में लिया था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राखी के बयानों को सामने रखते हुए आदिल को अब 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

राखी सावंत ने आदिल दुर्रानी पर लगाए गंभीर आरोप

राखी सावंत ने कुछ दिनों पहले ही आदिल दुर्रानी के साथ शादी की थी। अब राखी सावंत ने अपने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. राखी सावंत का कहना है कि आदिल दुर्रानी पहले ही शादीशुदा है. राखी सावंत ने मंगलवार को आदिल दुर्रानी के खिलाफ पुलिस में शिकायत की थी. पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आदिल दुर्रानी को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी. पुलिस ने बुधवार को आदिल दुर्रानी को अंधेरी कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...