टीवी के जाने माने होस्ट आदित्य नारायण (Aditya Narayan) इन दिनों सुर्खियों में हैं. जहां बीते दिनों वह बेटी के पिता बने हैं तो वहीं अब उन्होंने अपना  सालों पुराना शो 'सारेगामापा' (Sa Re Ga Ma Pa) को अलविदा कहने का फैसला कर लिया हैं. हालांकि इसका ऐलान एक्टर ने अपने सोशलमीडिया के जरिए फैंस को कहा है. आइए आपको बताते हैं पूरी खबर...

शो छोड़ने का लिया फैसला

बीते 6 मार्च को शो सा रे गा मा पा का फिनाले हुआ था, जिसमें नीलांजना रे (Neelanjana Ray) ने शो का खिताब अपने नाम किया था. वहीं एक्टर ने इन्हीं पलों की फोटोज शेयर करते हुए होस्टिंग छोड़ने का फैसला फैंस को सुनाया है. दरअसल, फोटोज के साथ आदित्य नारायण ने कैप्शन में लिखा, ' बड़े भारी मन के साथ, मैं अपने सालों पुराने शो सारेगामापा की होस्टिंग को छोड़ रहा हूं, जिसने मुझे पहचान दी. 18 साल के एक यंग लड़के से खूबसूरत पत्नी और एक बच्ची के साथ यह पूरे 15 साल, 9 Season, 350 एपिसोड, सचमुच समय बहुत आगे बढ़ गया है. इसी के साथ उन्होंने शो से जुड़े सभी लोगों को थैंक्यू भी कहा है.

ये भी पढ़ें- Anupamaa की ‘नंदिनी’ ने छोड़ी एक्टिंग, इस वजह से हुई TV इंडस्ट्री से दूर

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...