टीवी के पौपुलर होस्ट और सिंगर आदित्य नारायण ने बीते महीने अपनी न्यू बौर्न बेटी के साथ वक्त बिताने के लिए सोशलमीडिया से ब्रेक ले लिया था. वहीं हाल ही में उन्होंने एक बार फिर सोशलमीडिया पर वापसी की है. इसी के चलते उन्होंने अपनी बेटी और वाइफ संग फोटो शेयर की है. आइए आपको बताते हैं पूरी खबर...
फैमिली फोटो की शेयर
View this post on Instagram
दो महीने आदित्य नारायण पहले बेटी के पिता बने थे, जिसके बाद उन्होंने बेटी संग फोटो शेयर की थी औऱ सोशलमीडिया से ब्रेक लिया था. इसी के साथ सोशलमीडिया पर वापसी पर उन्होंने एक फोटो शेयर की है, जिसमें आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल अपनी बेटी के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं. कपल की इस फैमिली फोटो पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं. वहीं सेलेब्स भी अपना रिएक्शन देते दिख रहे हैं.
बेटी का नाम किया शेयर
View this post on Instagram
फैंस के साथ अपनी फैमिली फोटो शेयर करने के साथ-साथ सिंगर ने अपनी बेटी का नाम भी फैंस के साथ शेयर करते हुए लिखा, 'दो महीने पहले हमारी छोटी सी खुशी की बंडल, त्विषा इस दुनिया में आई.' बेटी का नाम जानते ही फैंस दोनों की तारीफ कर रहे हैं.
