टीवी के पौपुलर होस्ट और सिंगर आदित्य नारायण (Aditya Narayan) इन दिनों सुर्खियों में हैं. जहां बीते दिनों बेटी के पिता बने एक्टर आदित्य नारायण ने सोशलमीडिया पर वापसी की है तो वहीं अब फैंस को पहली बार बेटी (Aditya Narayan Daughter) का चेहरा भी दिखा दिया है. आइए आपको दिखाते हैं एक्टर आदित्य नारायण की बेटी त्विषा नारायण (Tvisha Narayan Jha) की झलक...

पहली बार दिखाया बेटी का चेहरा

एक्टर आदित्य नाराण की बेटी त्विषा आज यानी 24 मई को तीन महीने की हो गई है, जिसके चलते एक्टर ने बेटी का चेहरा फैंस को दिखाया है. दरअसल, एक्टर ने अपने सोशलमीडिया पर बेटी की एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह वाइट कलर के कपड़े में कवर हो रखी हैं और बेहद क्यूट लग रही हैं. वहीं फोटो देखते ही फैंस सोशलमीडिया पर क्यूट रिएक्शन दे रहे हैं.

फोटो शेयर कर कही ये बात

आदित्य नारायण ने बेटी की फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा 'कल 3 महीने की हो जाएगी. मिलिए हमारी खूबसूरत परी त्विषा नारायण झा से.' फोटोज को देखते ही फैंस जमकर कमेंट करते हुए एक्टर की बेटी की तारीफ कर रहे हैं. वहीं सेलेब्स जमकर त्विषा पर प्यार बरसा रहे हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...