आम आदमी हो या कोई सेलेब इस लौकडाउन में हर किसी को पैसे की तंगी का सामना करना पड़ा है. जहां बीते दिनों कई सेलेब्स ने सामने आकर पैसों की तंगी के चलते सोशलमीडिया का सहारा लिया है तो वहीं कुछ सेलेब्स ने पैसों को लेकर अपना दर्द बयां किया है. दरअसल, हाल ही में पौपुलर सिंगर उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण ने अपनी लव लाइफ और प्रौफेशनल लाइफ को लेकर खुलासे किए हैं, जिसमें पैसों की तंगी का भी उन्होंने जिक्र किया है. आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला...
दिवालिया होने की कही बात
हाल ही में सालों पुरानी गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल से इस साल शादी का मन बना रहे सिंगर आदित्य नारायण ने बताया है. कि वे दिवालिया होने की कगार पर हैं. दरअसल, एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया है कि उनके पास महज 18 हजार रुपये बचे हैं. उनके सारे पैसे खत्म हो गए हैं और अपना खर्चा चलाने के लिए उन्होंने म्यूचुअल फंड तक के पैसे निकाल लिए हैं. अगर अक्टूबर तक उन्हें काम नहीं मिला तो हो सकता है कि खर्चा चलाने के लिए उन्हें बाइक भी बेचनी पड़े. हालांकि बाद में आदित्य ने इस बारे में सफाई भी दी है कि ऐसा कुछ नही है.
