स्टार प्लस के सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में'  (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की कहानी में ट्विस्ट के चलते जहां मेकर्स ने लीप लाने का फैसला किया था तो वहीं अब 8 साल के लीप का नया प्रोमो फैंस के सामने आ गया है, जिसके चलते फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. आइए आपको बताते हैं क्या है Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin  के नए प्रोमो में खास...

बच्चों को पालती दिखी सई-पाखी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

हाल ही में लीप की खबरों के बीच 'गुम है किसी के प्यार में' के मेकर्स ने शो का नया प्रोमो रिलीज किया है. वीडियो में 8 साल के बाद सई की बेटी अपने पिता की तस्वीर बनाती दिख रही है तो वहीं पाखी का बेटा गेम खेलता नजर आ रहा है. वहीं दोनों अपने पिता का इंतजार करते दिख रहे हैं. तो दूसरी तरफ विराट बच्चों की पसंद के खिलौने लेता हुआ नजर आ रहा है. लेकिन आखिर में वह सई के पास जाता है या पाखी के पास, यह प्रोमो में नहीं दिखाया गया है, जिसके चलते फैंस काफी एक्साइटेड हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aishwarya Sharma Bhatt (@aisharma812)

खुदखुशी की कोशिश करेगी पाखी

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...