कोरोनावायरस लॉकडाउन के बीच बढ़ती आर्थिक तंगी लोगों में मानसिक तनाव पैदा कर रही है, जिसके कारण आम आदमी हो या एक्टिंग की दुनिया में अपना नाम हासिल करने वाले एक्टर भी शामिल हैं. हाल ही में लॉकडाउन में काम न मिलने के कारण मानसिक तनाव से जूझ रहीं टीवी अभिनेत्री प्रेक्षा मेहता ने अपनी जान ले ली है. आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला....

पंखे से लटककर की आत्महत्या

खबरों की मानें तो, प्रेक्षा लॉकडाउन शुरू होने से पहले ही मुंबई से अपने घर इंदौर लौट गईं थीं, लेकिन मुंबई से जाने से पहले तक उनके पास कोई काम नहीं था. घर पर रहते हुए भी उन्हें बेरोजगारी की समस्या सता रही थी और आखिर में प्रेक्षा ने अपने कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली. वहीं आत्महत्या करने से पहले प्रेक्षा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक छोटा सा संदेश छोड़ा था जिसमें लिखा है, 'सबसे बुरा होता है सपनों का मर जाना'.

 

View this post on Instagram

 

Meri Taraf Aata Har Gham Phisal Jaaye Aankhon Mein Tum Ko Bharun Bin Bole Baatein Tumse Karun 🥰

A post shared by Preksha Mehta 🎭 (@iamprekshamehta) on

ये भी पढ़ें- लॉकडाउन के बाद Yeh Rishta में आएंगे नए ट्विस्ट, नायरा और कार्तिक की जिंदगी में होगी नई एंट्री

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...